फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: गर्मी व लू से बचने के लिए नींबू पानी व फलों का पीएं जूस

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने ढ़ती गर्मी को देखते हुए जारी की एडवाइजरी
विज्ञापन

बिना कारण धूप में बाहर न निकलें, लू लगने पर पीएं नमक चीनी का घोल
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। लगातार बढ़ रही गर्मी में को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी कर दी है। इसमें कॉफी एवं कोल्ड ड्रिंक के स्थान पर नींबू पानी, फलों का रस और नमक-चीनी के घोल का सेवन करने की सलाह दी गई है। इनके सेवन से शरीर में पानी की कमी नहीं रहती। साथ ही लू लगने की स्थिति में प्रभावित व्यक्ति को तुरंत ठंडी जगह पर जाएं और संबंधित व्यक्ति को ओआरएस या नमक-चीनी का घोल दें। चिकित्सकों ने लोगों को सलाह दी गई है कि वह शरीर में जल की कमी और लू लगने से अपना बचाव कर सकते हैं। धूप में अनावश्यक रूप से बाहर निकलना से कई गंभीर बीमारियां हो सकती है।
विज्ञापन

जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने लोगों को सलाह दी कि अगर जरूरी बाहर जाने की स्थिति हो तो सूती एवं पूरी बाजू के कपड़े पहनें और सिर ढक कर ही बाहर निकलें। बाहर जाते समय अपने साथ पानी की बोतल जरूर रखें। इसके अलावा नियमित अंतराल पर पानी पीते रहें। सीएमओ के अनुसार शरीर को ठंडा करने का प्रयास भी करते रहें। आवश्यकता पड़ने पर पीड़ित व्यक्ति को तुरंत समीप के स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए ले जाएं। उन्होंने सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि लू से प्रभावित व्यक्तियों के उपचार के लिए आवश्यक दवाएं एवं व्यवस्थाओं के साथ पूरी तरह सतर्क एवं तत्पर होकर कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें