फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: काठा अस्पताल में 14 बच्चों व 10 गर्भवती महिलाओं का किया टीकाकरण

विज्ञापन
बद्दी के काठा अस्पताल में गर्भवती महिलाओं को जागरूक करते हुए संस्था की कार्यकर्ता- स्रोत- संस्थ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बद्दी (सोलन)। ईएसआईसी मॉडल अस्पताल काठा में क्षेत्र के बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को आवश्यक टीके लगाए गए और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। सत्र के दौरान कुल 14 बच्चों एवं 10 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया गया। इस अवसर पर आईआरजी एनजीओ की स्वास्थ्य कार्यकर्ता पिंकी वर्मा, सुषमा शर्मा एवं ज्योति धीमान उपस्थित रहीं, जिन्होंने लाभार्थियों को सहयोग प्रदान करने के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी दी।
विज्ञापन

सत्र के दौरान उपस्थित माताओं को समय पर टीकाकरण के महत्व, बच्चों को संक्रामक बीमारियों से बचाने में टीकों की भूमिका और गर्भावस्था के दौरान लगाए जाने वाले आवश्यक टीकों की जानकारी दी गई। साथ ही मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, संतुलित पोषण, स्वच्छता, नियमित स्वास्थ्य जांच एवं सुरक्षित मातृत्व के प्रति भी जागरूक किया गया। क
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें