फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान की खरीद शुरू नहीं होने पर दून और नालागढ़ कांग्रेस का प्रदर्शन

विज्ञापन
नालागढ़ के विधायक लखविंद्र सिंह राणा एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना देते हुए। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। दून और नालागढ़ ब्लाक कांग्रेस इकाइयों ने धान की खरीद नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन कर सरकार और एफसीआई के खिलाफ नारेबाजी की। नालागढ़ के विधायक लखविंद्र सिंह राणा, ब्लाक अध्यक्ष हुसन चंद ठाकुर, जिला प्रवक्ता योगेश्वर राणा, ध्वज भंवर सिंह, पार्षद अमरेंद्र भिंडर, पंचायत प्रधान धर्मपाल, रामलोक, सुनीता देवी, जिप सदस्य मुख्तयार कौर के नेतृत्व में नालागढ़ ब्लाक कार्यकर्ता लोनिवि रेस्ट हाउस में एकत्रित हुए।
विज्ञापन

वहां से बाजार में जुलूस की शक्ल में एसडीएम कार्यालय पहुंचे। उसके बाद एसडीएम कार्यालय के गेट पर धरना दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विधायक लखविंद्र सिंह राणा ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है। धान की खरीद के लिए तारीख पर तारीख लगा रही है जिससे किसानों की खेतों में खड़ी फसल खराब हो गई है। जिन किसानों ने फसल काट ली है, वह काली पड़नी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही धान खरीदना शुरू नहीं किया तो वे शुक्रवार से चक्का जाम करेंगे जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। उन्होंने एसडीएम के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजा जिसमें नालागढ़ अनाज मंडी में जगह की कमी के चलते महादेव में धान खरीद केंद्र खोलने की मांग की है।
दून के पूर्व विधायक चौधरी राम कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष दया राम रेंजर, पार्षद सुरजीत चौधरी, संजीव कुंडलस रमन कौशल, स्वर्ण सिंह सैणी, वार्ड पंच कमल, बिंदर लेही, गुरचरण सिंह रांझा, दारा सिंह चंद राम, सुभाष चंद, नरेश सैणी, सुभाष ठाकुर के नेतृत्व में किसान नालागढ़ एसडीएम कार्यालय परिसर में एकत्रित हुए और धान की खरीद न होने पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। चौधरी राम कुमार ने कहा कि वर्तमान सरकार किसान विरोधी है। किसान अपना धान खरीद केंद्र न होने से नहीं काट रहे हैं। जिन किसानों ने धान काट लिया है, वह खराब हो गया है।
पंजाब की मंडियों में हिमाचल के किसानों का धान नहीं ले रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही धान की खरीद शुरू नहीं हुई तो किसान आंदोलन तेज कर देंगे। उन्होंने भी एसडीएम के माध्यम से सरकार को ज्ञापन दिया जिसमें जल्द धान खरीद केंद्र शुरू करने की मांग की है। उन्होंने मलपुर में उद्योग विभाग के खाली पड़े गोदाम में दून की धान के खरीद केंद्र खोलने की मांग रखी है। एसडीएम नालागढ़ ने जल्द ही धान की खरीद शुरू करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें