यूरोकिड्स प्ले स्कूल कोटलानाला के सौजन्य से होटल हिमानी में वार्षिक समारोह मनाया गया।
- फोटो : अमर उजाला
यूरोकिड्स प्ले स्कूल कोटलानाला के सौजन्य से होटल हिमानी में वार्षिक समारोह मनाया गया। इसमें दिव्यांशी को बेस्ट स्टूडेंट का पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर विहान, अनिर्वान, रिद्धिमा, अनीष, अविका, पार्थ, सानवी, अरिंदम, विवान, आरव, रेबेका, अव्यम, भव्या, आरनव, माधवन, निवर्ति, गर्वित, चारवी, साहिर, गीताली समेत कई बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में बिशप डाससिस बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर गणेश वंदना से किया गया। इसके बाद स्कूली बच्चों ने एक के बाद एक मनमोहक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को और रंगीन बना दिया। बच्चों ने बमबम बोले, दीवानी मस्तानी, बार्बी गर्ल, जबरा फैन, हवा हवाई, सेनोरिटा, भूत आया, डस गयो बिछुआ जैसे गानों पर मनमोह नृत्य किया। कार्यक्रम में मौजूद सभी महमानों ने बच्चों का हौसला बढ़ाया। स्कूल के डायरेक्टर शोभित बहल ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर सुनाई। साथ ही साल भर विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने वाले सभी बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं। मुख्यातिथि ने स्कूली बच्चों द्वारा पेश सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना की। इस मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्या सीमा बहल, एकता सूरी समेत सभी अभिभावक गण और स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।