फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बोर्ड के कर्मचारी की मदद से रची स्नेचिंग की साजिश

Mon, 05 Dec 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, साोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली बोर्ड के कर्मचारी से 2.33 लाख नकदी से भरा बैग छीनने वाले बाइक पर आए नकाबपोशों को पुलिस ने धर दबोचा है। इस स्नैचिंग की साजिश बिजली बोर्ड के कर्मी की मदद से ही रची गई थी, लेकिन कुछ दिन पहले नशे के सामान के साथ धरे गए बिजली बोर्ड के कर्मी से ऐसी लीड मिली की पुलिस शातिरों तक पहुंच गई। रविवार को नालागढ़ में पत्रकारों से बातचीत में डीएसपी नालागढ़ डा. साहिल अरोड़ा, एसएचओ कमल चंद ने इसका खुलासा किया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने लक्ष्मी नारायण पुत्र राजकुमार निवासी राजपुरा, 25 वर्षीय गुरजिंद्र सिंह निवासी किशनपुरा डाकघर गुरुमाजरा तहसील बद्दी और अमृत पाल निवासी रखराम नालागढ़ को धर दबोचा है। इनमें लक्ष्मी नारायण बिजली बोर्ड का कर्मचारी है। उसने ही लूटपाट की सारी योजना तैयार की थी।  


पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपी अच्छे दोस्त हैं और महंगे नशे के शौकीन हैं। वारदात से पहले तीनों एक दूसरे के संपर्क में थे। तीनों की मोबाइल लोकेशन भी जांची गई। डीएसपी ने बताया कि घटना के दिन दोपहर करीब एक बजे नालागढ़-रामशहर
विज्ञापन


स्लिप रोड पर जब बिजली बोर्ड कर्मचारी चमन पीएनबी की शाखा में 2.33 लाख रुपये की नकदी व लाखों रुपये के चेक जमा करवाने जा रहा था, तो स्पलेंडर बाइक पर नकाब पहनकर आए गुरजिंद्र व मंगतराम ने उससे नकदी व चेक से भरा बैग छीन कर स्वारघाट रोड की ओर फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि इस दौरान उन्होंने पैसा कहीं ठिकाने लगा दिया था और वह पंजाब की ओर भाग गए। सीमा पर इनकी तलाशी भी ली गई थी, लेकिन कुछ न पकडे़ जाने पर यह वहां से निकल गए थे।

पुलिस को इस पूरे मामले में शुरूआत से ही बिजली बोर्ड के किसी कर्मचारी के शामिल होने का अंदेशा था। इस आधार पर पुलिस ने पड़ताल तेज की और सीसीटीवी फुटेज और घटनास्थल के आसपास के इलाके के मोबाइल का डंप डाटा भी खंगाला गया। इसी बीच बीते वीरवार को पुलिस ने एनडीपीएस के मामले में दो लोगों लक्ष्मी नारायण व गुरजिंद्र को गिरफ्त में लिया, जिनके पास से चरस व हेरोइन बरामद हुई थी।

इसमें लक्ष्मी बिजली बोर्ड का कर्मचारी था। जब उससे पूछताछ की गई तो केस से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां पुलिस के हाथ लगी। उसके बाद शनिवार रात उसके तीसरे साथी मंगत राम उर्फ टिंका को गिरफ्त में लिया गया जिसने पुलिस के शिकंजे में आते ही सारा सच उगल दिया।

डीएसपी डा. साहिल अरोड़ा ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के हवाले से कुछ नकदी व चेक बरामद किए हैं। जबकि वारदात में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर बाइक और बाकी की नकदी अभी रिकवर नहीं हुई है। लूटपाट के मामले के तीनों आरोपियों को रविवार शाम कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें रिमांड पर भेजा गया है। बताया कि तीनों आरोपी नशे के आदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें