संवेदनशील मतदान का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक। संवाद
अर्की क्षेत्र के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की(सोलन)। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा और जिला पुलिस अधीक्षक सोलन गौरव सिंह ने अर्की विधानसभा क्षेत्र के दाड़लाघाट स्थित संवेदनशील पोलिंग बूथ रौड़ी और रौड़ी दो का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी ने इन मतदान केंद्रों में बिजली, पानी और अन्य आधारभूत सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। इसके साथ उन्होंने दाड़लाघाट स्थित अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री में कर्मचारियों, श्रमिकों और कामगारों को 01 जून को होने वाले लोकसभा चुनाव के मतदान में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर स्वीप टीम के प्रभारी प्रो. यशपाल शर्मा, प्रो. योगेश कुमार, दाड़लाघाट के नायब तहसीलदार प्रेमलाल शर्मा, थाना प्रभारी मोती सिंह ,बीएलओ सुपरवाइजर बलदेव राज, रौडी मतदान केंद्र के बीएलओ निर्मला देवी व धनी राम, वार्ड सदस्य रोडी, अंबुजा सीमेंट के अधिकारी समेत कर्मचारी उपस्थित रहे।