अभी भी दो फायर टेंडर मौके पर हैं तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बद्दी के थाना गांव में एम राउफ इंटरप्राइजेज कंपनी के यार्ड में रखे कबाड़ में लगी आग तीन दिन बाद भी नहीं बुझी है। आग लगने के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। दमकल विभाग के दो फायर टेंडर अभी भी मौके पर तैनात हैं। आग बार-बार सुलग रही है। आग सुलगते ही पानी डालकर बुझाया जा रहा है।
आग मंगलवार सुबह 10:30 बजे लगी थी। कंपनी के प्लांट में प्लास्टिक दाना, प्लास्टिक के ड्रम, शैंपू व केमिकल के ड्रम रखे हुए थे। इसके अलावा यहां पर पुरानी मशीनरी व कबाड़ रखा था, जो आग की भेंट चढ़ गए।
फायर ऑफिसर हेमराज ने बताया कि प्लास्टिक में लगी आग पर पानी डालने से कोई भी असर नहीं पड़ रहा है। बार-बार आग बुझने के बाद दोबारा भड़क रही है। जब तक आग पूरी तरह से नहीं बुझती तब तक फायर टेंडर मौके पर ही रहेंगे।