फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकजुटता को बुलाई कांग्रेस की बैठक में हंगामा

Thu, 30 Mar 2017 10:03 PM IST
सोलन, नालागढ़, ब्यूरो
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी की नालागढ़ में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के लिए आयोजित बैठक में खूब हंगामा हुआ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी की नालागढ़ में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के लिए आयोजित बैठक में खूब हंगामा हुआ। जिलाध्यक्ष के समक्ष गुटबाजी हावी रही। आलम यह रहा कि कामगार वेलफेयर बोर्ड के चेयरमैन ने मंच से ही किनारा कर लिया।
विज्ञापन


हुआ यूं कि बैठक के दौरान मंच पर सीएम के करीबियों में शुमार कामगार वेलफेयर बोर्ड के चेयरमैन बावा हरदीप सिंह भी आसीन थे। एक कार्यकर्ता ने इस दौरान उनके बोर्ड द्वारा आवंटित किए जा रहे सामान पर सवाल  उठा दिए जो बावा का नागवार गुजरा। इससे बैठक में हंगामा मच गया। गुस्से में आकर चेयरमैन मंच छोड़कर कार्यकर्ताओं के बीच में जा बैठे।

मामला यही शांत नहीं हुआ एक समर्थक ने तैश में आकर मंच पर रखे माइक को फोड़ डाला। इससे माइक स्टैंड ही टूट गया। जिलाध्यक्ष के समक्ष हुए इस वाक्य पर उन्होंने तुरंत ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष को अनुशासनहीनता की कार्रवाई करने के आदेश जारी किए हैं। संबंधित कार्यकर्ता को कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा है। जिलाध्यक्ष और अन्य पार्टी पदाधिकारियों ने बीच में आकर मामला सुलझाया तथा चेयरमैन ने बैठक में आने पर हामी भरते हुए मंच पर बैठने के बजाय कार्यकर्ताओं के बीच जाकर बैठ गए। पूरी बैठक की प्रक्रिया तक वह वहीं कार्यकर्ताओं के बीच में बैठ रहे।
विज्ञापन


 बैठक में चेयरमैन  जिला उपाध्यक्ष सुरजीत डंडोरा, अजायब सिंह राणा, महासचिव अरविंद गुप्ता, मनोज वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस प्रभारी सुरेंद्र सेठी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष असीम शर्मा, हूसन ठाकुर, एचआर धीमान, चनण सिंह, सुरेंद्र पाठक, शिव द्विवेदी, राहुल ठाकुर, शिवगोपाल, केवल भारद्वाज, मनीष डढवाल, बाबू संसारी लाल, रेणू, राजरानी, जितेंद्र ठाकुर, शमीम अख्तर, साजिद मोहम्मद, प्रिंस शर्मा, मतीन खान, कश्मीरा सिंह और राजकुमार सहित पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
 
कार्यकर्ता को जारी किया है नोटिस : ठाकुर
जिलाध्यक्ष राहुल ठाकुर ने कहा कि कांग्रेसी एकजुट हैं। छोटे-मोटे मतभेद होते रहते हैं, जिसे आपस में बैठकर सुलझा लिया जाता है। उन्होंने कहा कि एक कार्यकर्ता द्वारा माइक तोड़ने की घटना के लिए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष को आदेश जारी कर दिए हैं। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष असीम शर्मा ने कहा कि जिलाध्यक्ष के आदेशानुसार संबंधित कार्यकर्ता को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

सामान बांटने से कुछ हासिल नहीं होगा
बैठक के दौरान एक वक्ता ने कामगार वेलफेयर बोर्ड द्वारा कामगारों को बांटी जा रही सामग्री पर सवाल उठा दिए। उन्होंने कहा कि यह सामान बांटने से कुछ भी हासिल नहीं होने वाला है। इस पर विवाद बढ़ गया और गुस्साए चेयरमैन ने पहले तो बैठक से ही किनारा कर डाला था लेकिन फिर वह कार्यकर्ताओं के बीच में बैठ गए। मंच पर वक्ताओं ने इस घटनाक्रम पर खेद जताया और पदाधिकारियों ने एकजुटता का पाठ पढ़ाया।

कार्यकर्ताओं के बीच में भी बैठते है नेता
चेयरमैन बावा हरदीप सिंह ने कहा कि वह मंच से उतरकर कार्यकर्ताओं के बीच में इसलिए बैठे कि कार्यकर्ताओं को भी लगे कि उनके नेता मंच पर ही नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं के बीच में भी बैठते हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने यह बैठक एक कार्यकर्ता के तौर पर अटेंड की है। उन्होंने कांग्रेस की सेवा एक कार्यकर्ता के रूप में की है और करते रहेंगे।

कांग्रेसियों को पढ़ाया एकजुटता का पाठ
नालागढ़ (सोलन)। जिला कांग्रेस कमेटी ने हर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को एकजुटता का पाठ पढ़ाने सहित पार्टी जन हितैषी नीतियों और सरकार की उपलब्धियों को जनजागरण तक पहुंचाने के लिए के बैठकें रखी हैं। इसी मुहिम के तहत शिव पैलेस नालागढ़ में यह बैठक रखी है। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राहुल ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को कमर कसकर कार्य करने के लिए चुस्त दुरुस्त बनाया है। चेयरमैन बावा हरदीप सिंह ने कहा कि नालागढ़ में विपक्षी दल का विधायक होने के बावजूद इतने विकास के काम हो रहे हैं जोकि अपने आप में एक रिकॉर्ड है। मंच से ऐलान किया कि टिकट की दावेदारी करना कार्यकर्ता का अधिकार है और टिकट देना हाईकमान का काम है। उन्होंने कहा कि जिसे भी टिकट मिलेगी सभी उसका साथ देंगे।
 
एकजुट होकर करें कार्य : राणा
पूर्व विधायक लखविंदर राणा ने कहा कि एकजुट होकर पार्टी का कार्य करें और प्रदेश सरकार द्वारा करवाए जा रहे कामों का उल्लेख करें। उन्होंने कहा कि जो भी कार्य प्रदेश सहित नालागढ़ क्षेत्र में हो रहे हैं उसका श्रेय मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को जाता है। उनके ही नेतृत्व में प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। सीएम ने प्रदेश के सभी हल्कों का एक समान और समुचित विकास करवाया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें