फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जैव विविधता को रहे नुकसान से निपटने पर की चर्चा

Wed, 22 May 2024 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
नौणी में अंतर्राष्ट्रीय जैविक विविधता दिवस पर जानकारी देते हुए। संवाद
विज्ञापन
नौणी विवि में मनाया अंतरराष्ट्रीय जैविक विविधता दिवस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। नौणी विश्वविद्यालय के सिल्विकल्चर और एग्रो फॉरेस्ट्री विभाग ने बुधवार को विवि परिसर में अंतरराष्ट्रीय जैविक विविधता दिवस मनाया। 'योजना का हिस्सा बनें' विषय के तहत, जैव विविधता को हो रहे नुकसान से निपटने पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर विभाग ने पेंटिंग, स्लोगन और क्विज प्रतियोगिताएं कराईं। वानिकी महाविद्यालय के डीन डॉ. सीएल ठाकुर ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने जैविक विविधता के संरक्षण में एकीकृत संरक्षण प्रयासों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने जैविक विविधता संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध होने पर जोर दिया। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार भी प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सिल्विकल्चर और एग्रो फॉरेस्ट्री विभाग के हेड डॉ. डीआर भारद्वाज, कार्यक्रम के समंवयक डॉ. रोहित भिश्त और डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. राजीव धीमान, डॉ. श्रेया गुप्ता, डॉ. धीरेंद्र कुमार और छात्रों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें