फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कृषि सोसायटियों को मजबूत करने को लेकर हुई चर्चा

Fri, 29 Dec 2023 11:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल फेडरेशन ऑफ स्टेट कोऑपरेटिव बैंक की बैठक में हुई चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नेशनल फेडरेशन ऑफ स्टेट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड द्वारा अमृत काल (2022-47) के दौरान व्यापार वृद्धि को बढ़ाने के उपायों पर ग्रामीण सहकारी बैंकों के साथ राष्ट्रीय परामर्श कार्यक्रम मुंबई में हुआ। हिमाचल राज्य सहकारी बैंक के चेयरमैन देवेंद्र श्याम, जोगिंद्रा बैंक के चेयरमैन एडवोकेट मुकेश शर्मा, हिमाचल राज्य सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक श्रवण मांटा, जोगिंद्रा बैंक के प्रबंध निदेशक पंकज सूद ने हिमाचल प्रदेश से भाग लिया। देश में राज्य सहकारी बैंकों, जिला सहकारी बैंकों और प्राइमरी एग्रीकल्चरल सोसायटी के मजबूतीकरण को लेकर देश के नामी वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर हिमाचल राज्य सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक श्रवण मांटा ने प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की ओर से प्रेजेंटेशन दिया। देश की प्रगति को सुनिश्चित करने के लिए ग्रामीण विकास खासकर कृषि क्षेत्र को मजबूत करने और कृषि उत्पादों की प्रोसेसिंग करने में सहकारी मूवमेंट के माध्यम से गांव-गांव तक प्रसार करना और प्राइमरी एग्रीकल्चरल सोसायटी के माध्यम के लोन वितरित करना बेहद आवश्यक है। देश की जीडीपी में सहकारी मूवमेंट के माध्यम से आने वाले वर्षो में 40 फीसदी करने का लक्ष्य रखा गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कॉर्पाेरेशन मंत्री कर्नाटका केएन राजना ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। नेशनल फेडरेशन ऑफ स्टेट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष रविंद्र राव, अध्यक्ष इफको दिलीप सिंघानी, अध्यक्ष आईसीए (अंतरराष्ट्रीय सहकारी गठबंधन) एशिया प्रशांत क्षेत्र चंद्रपाल सिंह यादव, आरबीआई के डायरेक्टर सतीश मराठे, नाबार्ड के रावत और देशभर के राज्य सहकारी बैंक और डिस्टिक कोऑपरेटिव बैंक के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें