फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: मालरोड में पानी के नलों के पास गंदगी, कई नल खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूली बच्चों समेत आसपास के कारोबारी परेशान
विज्ञापन

हजारों रुपये खर्च करने के बाद भी निगम नहीं दे रहा ध्यान
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सोलन के गेट के पास लगाए पानी के नलों से लोगों की प्यास नहीं बुझ पा रही है। नलों के आसपास फैली गंदगी और कई नलों के खराब होने के कारण लोग पानी नहीं पी पा रहे हैं।
गौरतलब है कि सर्दियों की छुट्टियों के बाद जल्द ही विद्यालय खुलने वाले हैं। कन्या विद्यालय में एक हजार से अधिक छात्राएं अध्ययन करती हैं। साथ ही परिसर के समीप प्राथमिक विद्यालय भी स्थित है। वहां छोटे बच्चे भी इन्हीं नलों से पानी पीने आते हैं। ऐसे में स्वच्छ पानी उपलब्ध न होने से बच्चों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है। यदि बच्चे इस दूषित पानी का सेवन करते हैं तो उनके बीमार पड़ने की आशंका रहती है।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से लोगों की सुविधा के लिए लगाए नलों के आसपास कूड़ा-कचरा और खाने-पीने का खराब सामान पड़ा रहता है, जिससे बदबू फैल रही है। इस स्थिति में राहगीरों के लिए यहां पानी पीना मुश्किल हो गया है। अब हालात ऐसे हैं कि मालरोड पर लोगों को पानी पीने के लिए दुकानों से बोतलबंद पानी खरीदना पड़ रहा है।
कारोबारियों का कहना है कि यहां रोजाना गंदगी जमा रहती है। नलों पर हजारों रुपये खर्च होने के बावजूद न तो बच्चों को और न ही आम लोगों को इसका लाभ मिल पा रहा है। उन्होंने नगर निगम से नलों की मरम्मत करवाने और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन

इस संबंध में अधिकारियों से बात की जाएगी। यदि यह नल नगर निगम द्वारा लगाए हैं तो सोमवार को खराब नलों की मरम्मत करवाई जाएगी और यहां नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाएंगे।
-ऊषा शर्मा, महापौर, नगर निगम सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें