फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: एचआरटीसी चालक-परिचालक ने 71 हजार रुपये लौटा दिखाई ईमानदारी

Thu, 23 May 2024 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
अर्की (सोलन)। हिमाचल पथ परिवहन निगम के चालक, परिचालक ने एक व्यक्ति के 71 हजार रुपये लौटाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की है। बुधवार को बाड़ीधार क्षेत्र के गांव ऐर के दुर्गाराम वर्मा अर्की पहुंचे। उन्होंने बैंक में जाकर 50 हजार की नकदी निकाली। उनके पास पहले से 21 हजार रुपये और थे। जब वह बस अड्डा अर्की में पहुंचे तो चौंरटू जाने वाली बस में सवार हो गए। सीट पर बैग रखने के बाद सामान लेने के लिए उतर गए। चौंरटू बस अपने गंतव्य की ओर चली गई। दुर्गाराम बोलेरा बस में सवार हो गए। उन्हें बैग की याद आई तो छानबीन शुरू हुई, लेकिन बैग नहीं मिना। उन्होंने धुंदन में अपने रिश्तेदार को आपबीती सुनाई। उन्होंने परिवहन निगम के अड्डा प्रभारी को सूचना दी। एचआरटीसी के अड्डा प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि जब चौंरटू रूट पर जा रहे चालक अभिराम और परिचालक विवेक से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि किसी का बैग सीट पर पड़ा हुआ है। दोनों कर्मचारियों ने ईमानदारी का परिचय देते हुए पैसों से भरा बैग दुर्गा राम को सौंप दिया। दुर्गा राम ने दोनों कर्मचारियों का आभार जताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें