फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल में आज नहीं होंगे डायलिसिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्रीय अस्पताल में शनिवार को डायलिसिस नहीं होंगे। इसके लिए संबंधित कंपनी ने अस्पताल प्रशासन को पत्र लिखकर अवगत करवा दिया है।
इसी के साथ अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना नोटिस बोर्ड पर चस्पां कर दी है। मरीजों को फोन से भी जानकारी दी जा रही है। बताया जा रहा है कि जिन लोगों के डायलिसिस शनिवार को होने थे, उनके स्वास्थ्य को देखते हुए अब सोमवार को सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल में रोजाना डायलिसिस होते हैं लेकिन चुनाव के चलते कंपनी के कर्मचारियों को छुट्टी रहेगी। इस कारण शनिवार को अस्पताल में मरीजों को डायलिसिस की सुविधा नहीं मिलेगी।
हालांकि अस्पताल में रोजाना आठ से 10 डायलिसिस किए जाते हैं लेकिन चुनाव के चलते कंपनी में छुट्टी रहने वाली है। वहीं रविवार को भी अस्पताल में छुट्टी से मरीजों को डायलिसिस नहीं होंगे।
ऐसे में मरीजों को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि कंपनी की ओर से शनिवार को होने वाले डायलिसिस वाले मरीजों को जांच के बाद सोमवार को बुलाया है। उधर, क्षेत्रीय अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसएल वर्मा ने बताया कि कंपनी से पत्र मिलने के बाद मरीजों को सूचना दे दी गई है।
नहीं लगेगी कोविड वैक्सीन
कर्मियों की चुनावी ड्यूटी और सार्वजनिक अवकाश के चलते शनिवार को अस्पतालों में कोविड वैक्सीनेशन भी नहीं होगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजन उप्पल ने बताया कि कर्मियों की चुनाव में ड्यूटी होने और छुट्टी होने से अस्पतालों में वैक्सीनेशन कार्य नहीं हो सकेगा। सोमवार को फिर वैक्सीनेशन कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

24 घंटे सुचारु रहेंगी आपात सेवाएं
चुनाव के दिन अस्पताल में 24 घंटे आपात सेवाएं मिलती रहेंगी। इसी के साथ मरीजों को चिकित्सक ऑन कॉल मिलेंगे। सभी चिकित्सकों को अलर्ट पर रखा है और सभी को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें