फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सावन के दूसरे सोमवार को शिव तांडव गुफा में उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने रुद्राभिषेक के साथ सुख-समृद्धि की कामना की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। श्रावण मास के दूसरे सोमवार को अनादिकालीन शिव तांडव गुफा में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। शंभू परिवार एवं गुफा विकास समिति की ओर से अनुष्ठान, भंडारा और भजन संध्या का आयोजन किया गया। दिनभर गुफा परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गुंजायमान रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना से हुआ। इसके बाद विशेष यज्ञ और हवन में समिति के पदाधिकारियों तथा श्रद्धालुओं ने आहुति दी। कई श्रद्धालुओं ने रुद्राभिषेक और जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन

दोपहर में भगवान शिव को भोग अर्पित करने के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। शाम चार बजे से धर्मपुर की स्वर संगीत साधना मंडली ने शिव भक्ति से ओत-प्रोत भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों पर श्रद्धालु देर शाम तक भक्ति में लीन होकर झूमते रहे।
विज्ञापन

शंभू परिवार एवं गुफा विकास समिति के अध्यक्ष राम रतन तंवर ने श्रद्धालुओं और स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक समरसता और भाईचारे को मजबूत करते हैं। समिति के मीडिया प्रभारी मनोज भारद्वाज ने बताया कि सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भंडारे, पेयजल और प्रसाद वितरण की समुचित व्यवस्था की गई थी। देर शाम तक पूरा गुफा परिसर शिवमय वातावरण में सराबोर रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें