नालागढ़ (सोलन)। राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ में कॅरिअर काउंसलिंग सेल और आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में वित्तीय साक्षरता एवं साइबर फ्रॉड विषय पर जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय के स्नातक विद्यार्थियों के लिए तीन अलग-अलग सत्र आयोजित किए गए।
प्राचार्य डॉ. ललित गुलेरिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को ऐसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सेबी के प्रशिक्षक प्रवीण कुमार मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को वित्तीय निवेश, वित्तीय साक्षरता और साइबर फ्रॉड से बचाव के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी तथा सुरक्षित डिजिटल लेनदेन के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम में 200 विद्यार्थियों ने भाग लेकर लाभ उठाया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में उप-प्राचार्य डॉ. अनुज साहनी, आईक्यूएसी संयोजक डॉ. नीलकांत शर्मा, कॅरिअर काउंसलिंग सेल के निदेशक डॉ. दिलीप बाली, डॉ. ऋषि जयरथ और प्रोफेसर दीपक शर्मा का विशेष योगदान रहा। इसके अलावा प्रोफेसर संजय शर्मा, प्रोफेसर राजीव शर्मा सहित अन्य प्राध्यापक भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। संवाद