फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूलिनी, रामलोक और जटोली मंदिर में भक्तों को लगा तांता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। जिला सोलन में चैत्र अष्टमी के दिन मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने मंदिर में पहुंचकर मां की पूजा-अर्चना की। लोगों ने मंदिर परिसर में बने हवन कुंड में हवन किया। इस मौके पर लोगों ने ब्राह्मणों को दान भी दिया।
अष्टमी के शूलिनी माता मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी। तड़के चार बजे से ही भक्तों का मंदिर में पहुंचने का दौर शुरू हो गया। दिन भर पूजा-अर्चना के बीच भक्त हवन कार्य में लगे रहे। जिन लोगों ने मां के व्रत लिए थे, उन्होंने कंजक पूजन के साथ अपना व्रत भी पूरा किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोलन, रामलोक मंदिर, जटोली मंदिर सहित शहर के अन्य मंदिरों में भक्तों की भीड़ पर नियंत्रण पाने में मंदिर परिसर में तैनात पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

इसके तहत सोलन की अधिष्ठात्री देवी मां शूलिनी के मंदिर में शनिवार सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया था। दोपहर तक यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि होती गई।
लोग घंटों लाइन में अपनी बारी का इंतजार करते रहे। शूलिनी मंदिर में सुबह से शाम तक भजन कीर्तन चलते रहे। रविवार को मंदिर में भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें