फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: माता की भेंटों पर नचाए श्रद्धालु

विज्ञापन
सोलन शहर के सन्नी साइड में आशीर्वाद सामाजिक सेवा समिति की ओर से आयोजित विशाल भगवती जागरण के दौर
विज्ञापन
सन्नी साइड आशीर्वाद सामाजिक सेवा समिति ने कराया जागरण
विज्ञापन

ज्वाला जी से लाई गई माता की पवित्र ज्योत, उमड़ी भारी भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सन्नी साइड स्थित पार्किंग में आशीर्वाद सामाजिक सेवा समिति की ओर से सातवें भगवती जागरण और नौवें भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भक्तों ने माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
जागरण के लिए समिति के सदस्य ज्वालाजी से माता की पवित्र ज्योत लेकर पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान माता के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। भजन प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए।
विज्ञापन

समिति वर्ष 2017 से हर साल नवरात्र के दौरान भगवती जागरण और भंडारे का आयोजन कर रही है। समिति का उद्देश्य धार्मिक आयोजनों के माध्यम से लोगों को जोड़ना और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देना है।
समिति के प्रधान सुशील कंवर ने कहा कि समिति धार्मिक आयोजनों के साथ सामाजिक सेवा और जनकल्याण के कार्यों में भी योगदान देना चाहती है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों की सहायता और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाना समिति की प्राथमिकता है। उन्होंने सामाजिक सेवा में रुचि रखने वाले लोगों से समिति के साथ जुड़ने और समाज के लिए योगदान देने का आह्वान किया।
विज्ञापन

समिति में सुशील कंवर, राजकुमार, दिला राम पंवर, नितीश संतोषी, शुभांकर पंत, कैलाश चंद, रवि भाटिया, नानक चंद, नरेश भंडारी, संदीप गुप्ता, गंगा राम और राकेश कुमार शामिल हैं। सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें