फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा अमरनाथ के दर पर भंडारे लगाने को भक्त रवाना

Fri, 17 Jun 2016 10:02 PM IST
ब्यूरो, बद्दी सोलन
विज्ञापन
बद्दी से अमरनाथ को भंडारे की सामग्री के साथ ट्रक रवाना करते एसपी बशेर सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
ऐतिहासिक अमरनाथ यात्रा में 18वां भंडारा लगाने जा रही प्रदेश की एकमात्र संस्था शिवगौरी सिद्ध सेवा मंडल बद्दी ने शेड के सामान से लदे ट्रकों को रवाना कर दिया है। एसपी बद्दी बशेर सिंह चौहान ने झंडी दिखाकर ट्रकों को रवाना किया। एसपी ने संस्था की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि यह गर्व की बात है कि प्रदेश कि एकमात्र संस्था इस यात्रा में हर वर्ष भंडारा लगाती है तथा अन्य सामाजिक गतिविधियों में बढ़चढ़कर भाग लेती है।
विज्ञापन


संस्था के चेयरमैन लाला हरविलास जिंदल और प्रधान रामलोक चौधरी ने बताया कि इस भंडारे के लिए डेढ़ दर्जन श्रद्धालु डॉ. नरेंद्र अत्री के नेतृत्व में रवाना किए गए हैं। यह लोग शेड स्थापित करेंगे तथा भंडारे में सहयोग करेंगे। बताया कि दो जुलाई से यात्रा शुरू होने पर भंडारा सुचारु रूप से शुरू कर दिया जाएगा। कहा कि इस बार संस्था अधिक सुविधाएं देने पर बल देगी ताकि श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान दिक्कत न हो। संस्था ने जीएमपी टेक्निकल उद्योग मंधाला का यात्रा के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए साढ़े तीन लाख की लागत से बने चार शौचालय देने पर आभार जताया है। इस अवसर पर एसपी बद्दी बिशेर सिंह के साथ लाला हरविलास जिंदल, राम लोक चौधरी, एसपी गुप्ता, माधो राम मैहता, तरक्की लाल कौशल, कैैप्टन डी आर चंदेल, मनोज कौशल, गीता राम, दीवान चंद चौधरी, नागेंद्र ठाकुर, रमेश शर्मा, श्याम लाल चौहान, प्रवीण कौशल, जसमेर सिंह, देसराज चौधरी, विनोद गुप्ता और समस्त संस्था के पदाधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें