फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जाबली पंचायत में होंगे छह लाख रुपये के विकास कार्य

Mon, 28 Sep 2026 12:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
धर्मपुर की जाबली पंचायत में लोगों से वार्ता करते सांसद सुरेश कश्यप। संवाद
विज्ञापन
सांसद सुरेश कश्यप पहुंचे पंचायत, सांसद सुनेंगे समस्या कार्यक्रम हुआ आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। शिमला के सांसद सुरेश कश्यप ने जाबली पंचायत में आयोजित ‘सांसद सुनेंगे समस्या’ कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने पंचायत के विकास कार्यों के लिए कुल छह लाख रुपये देने की घोषणा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत प्रधान नीलम ठाकुर ने की।
प्रधान ने सांसद के समक्ष पंचायत की विभिन्न समस्याएं रखीं। इनमें जाबली रेलवे स्टेशन को दोबारा बहाल करने, जाबली स्कूल के बच्चों और निचली शाई गांव के लिए हाईवे पर फुटओवर ब्रिज बनाने की मांग प्रमुख रही। इसके अलावा पटु का खाला संपर्क मार्ग और हाईवे से सुजी गांव की सड़क पर इंटरलॉकिंग टाइलें लगाने की मांग भी रखी गई।
विज्ञापन

सांसद कश्यप ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने जाबली रेलवे स्टेशन की बहाली के लिए रेल मंत्री से मिलने की बात कही। वहीं जाबली स्कूल के बच्चों के लिए फुटओवर ब्रिज के निर्माण को लेकर एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर आनंद दहिया को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
सांसद सुरेश कश्यप ने जाबली पंचायत के राजड़ी मार्ग के लिए तीन लाख, पटु का खाला संपर्क मार्ग के लिए एक लाख और निचली शाई गांव में फुटओवर ब्रिज के निर्माण के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष शीला, उपाध्यक्ष पंकज शर्मा, पंचायत समिति धर्मपुर के अध्यक्ष सूरज ठाकुर, उपाध्यक्ष पंकज मनकोटिया, मदन मोहन, लक्ष्मी दत्त अत्री और जाबली पंचायत के उपप्रधान ललित अत्री समेत कई लोग मौजूद रहे।

कांग्रेस ने कसौली में नया काम नहीं किया : सैजल
पूर्व स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल ने कहा कि कसौली के हर गांव में विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के चार साल के कार्यकाल में कसौली में कोई नया काम नहीं हुआ। सैजल ने अपनी टिकट को लेकर विपक्ष द्वारा अफवाहें फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह कसौली की जनता के बीच खुश हैं और उनके लिए काम करते रहेंगे।
विज्ञापन


सरकार पर कश्यप ने साधा निशाना
सांसद सुरेश कश्यप ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अब सरकार का केवल एक साल का कार्यकाल बचा है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश के अधिकारी भी समय को देखते हुए अपना रुख बदलने लगे हैं। कश्यप ने कहा कि अगली भाजपा सरकार 20 साल तक सत्ता में रहेगी और पिछली बार हुई चूक इस बार नहीं दोहराई जाएगी। उन्होंने सरकार की गारंटियों को लेकर भी निशाना साधा और दावा किया कि लोग इनसे दुखी हैं। कश्यप ने मुख्यमंत्री पर भी झूठ बोलने का आरोप लगाया और कहा कि सरकार का खजाना खाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें