साईं इंटरनेशनल स्कूल में साईं प्रिंस और प्रिंसेज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
- फोटो : अमर उजाला
साईं इंटरनेशनल स्कूल में साईं प्रिंस और प्रिंसेज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें देवांश को प्रिंस और परिधि को प्रिंसेज ने खिताब से नवाजा गया।
सौम्या और देवांशु को पहले रनर अप और सृष्टि तथा हविश को दूसरे रनर अप का पुरस्कार मिला। प्रतियोगिता में नर्सरी और केजी कक्षा के सभी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। स्कूल शिक्षिका गीतु डोगरा ने बताया कि इस दौरान अंशु पांटा और दमयंती द्वारा जज की भूमिका निभाई। इस मौके पर अबीर, सचित, कोंपल, दयावीर, समायरा, आराध्य, वंश, प्रियांशी, वंशिका, मयंक, भास्कर, अर्श, सावर और सिद्धांत आदि बच्चों मौजूद रहे।