फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: तरली बेहड़ गांव में ठेका खोलने का विरोध करने पर उप प्रधान से मारपीट

विज्ञापन
तरलीबेहड़ में ठेका खोलने के विरोध अधिकारियों से मिलने आए प्रतिनिधिमंडल के सदस्यस्रोत: महिला
विज्ञापन
महिला मंडल ने गांव में ठेका खोलने के विरोध में आबकारी विभाग को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ उपमंडल की सरौर पंचायत के तरली बेहड़ गांव में कुछ लोगों ने शराब का ठेका खोलने का प्रयास किया,जिसका विरोध करने पर पंचायत के नवनिर्वाचित उप प्रधान के साथ मारपीट की गई। इस दौरान उन्हें काफी चोटें आईं हैं।
जानकारी के अनुसार वीरवार शाम करीब 4:00 बजे कुछ लोग गाड़ी में आए और तरली बेहड़ में एक दुकान में शराब की पेटियां रखने लगे। जब इसकी भनक लोगों को लगी तो उन्होंने विरोध किया। शुक्रवार को लोगों का प्रतिनिधिमंडल एसडीएम और डीएसपी से मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सरौर पंचायत के प्रधान अंजना शार्मा, उप प्रधान सरवण सिंह, वर्ड मेंबर सलिंद्रा देवी, पूर्व प्रधान धर्म पाल, पूर्व उप प्रधान राम प्रताप, महिला मंडल प्रधान तारो देवी, हेमलता, सिवनी देवी, रचना देवी सीमा देवी, चिंतो, देवी, उमा देवी, जमना देवी, रामप्यारी ,प्रशिनी देवी, ब्रमी देवी, राकेश कुमार, सतपाल, लज्जा राम,जगदीश चंद आदि शामिल थे। पुलिस उपाधीक्षक भीष्म ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है और कहा कि पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति का मेडिकल। करवा कर जांच शुरू कर दी है। उधर, महिला मंडल तरली बेहड़ ने गांव में शराब का ठेका खोले जाने का विरोध जताते हुए आबकारी विभाग को ज्ञापन सौंपा। महिला मंडल की प्रधान तारा देवी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ग्रामीणों की समस्याओं पर चर्चा की गई। ज्ञापन में महिला मंडल ने कहा कि गांव में शराब का ठेका खुलने से माहौल प्रभावित हो रहा है और इससे महिलाओं व ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि शराब की दुकान के आसपास लोगों का जमावड़ा लगने से गांव का वातावरण खराब होने की आशंका है। महिला मंडल ने आबकारी विभाग के निरीक्षक नालागढ़ से मांग की है कि गांव में शराब की बिक्री की अनुमति न दी जाए व ठेके को अन्य स्थान पर स्थानांतरित किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें