फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: डिजिटल प्रौद्योगिकी का अधिकाधिक प्रयोग करें विभाग

Sat, 27 Apr 2024 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
वित्त व डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस पर बैठक करते हुए उपायुक्त। संवाद
विज्ञापन
सचिव डॉ. अभिषेक जैन ने विभागों से की समीक्षा बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। वित्त व डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस सचिव डॉ. अभिषेक जैन की अध्यक्षता में शनिवार को उपायुक्त कार्यालय सभागार में संबंधति विभागों के साथ समीक्षा बैठक हुई, जिसमें डॉ. अभिषेक जैन ने विभागों से डिजिटल प्रौद्योगिकी के अधिक से अधिक उपयोग पर बल दिया। उन्होंने कहा कि डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस विभाग द्वारा सरकारी कार्यालयों में दैनिक कार्यों को और सुगम, समयबद्ध व त्वरित पूरा करने के लिए विभिन्न डिजिटल प्लेटफार्म विकसित किए गए हैं। उन्होंने सभी विभागों से इनका अधिकाधिक उपयोग सुनिश्चित बनाने का आग्रह किया।
समीक्षा बैठक में डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस विभाग के तहत ई-ऑफिस, ई-डाक प्रणाली की प्रगति, लोकमित्र केंद्रों में सेवाओं की पहुंच एवं गुणवत्ता सहित भारत नेट व दूरसंचार संपर्क एवं कवरेज और मोबाइल टावरों की आवश्यकता से संबंधित मामलों की समीक्षा की गई। इस अवसर पर श्रम एवं रोजगार, युवा सेवाएं एवं खेल, योजना और आर्थिकी एवं सांख्यिकी विभाग से संबंधित विभिन्न विषयों पर भी चर्चा एवं समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने जिले में विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित की जा रही डिजिटल प्रौद्योगिकी आधारित सेवाओं के बारे में जानकारी प्रदान की। और कहा कि सचिव डिजिटल प्रौद्योगिक एवं गवर्नेंस द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित की जाएगी। कार्यशाला में अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय कुमार यादव, सहायक आयुक्त विवेक शर्मा, जिला राजस्व अधिकारी नीरजा शर्मा, ई-डिस्ट्रिकट मैनेजर सोलन हिमांशु शर्मा सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें