11 लोगों के लिए थे सैंपल, रोगियों की संख्या 558
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। नालागढ़ में दो रोगियों में डेंगू पाया गया। नालागढ़ अस्पताल में 11 बुखार के रोगियों के सैंपल लगाए थे जिसमें दो रोगियों को डेंगू पाया गया। रोगियों की संख्या बढ़कर 558 हो गई है। इसके अलावा निजी अस्पतालों में डेंगू के रोगी अभी भी आ रहे हैं। बीबीएन में अभी भी डेंगू के रोगी आ रहे हैं। अभी डेंगू इस क्षेत्र में पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ है। अभी भी बद्दी व नालागढ में रोगी आ रहे हैं।
बीएमओ डॉ. मुक्ता रस्तोगी ने बताया कि रोगियों को उनकी बीमारी के हिसाब से उपचार किया जा रहा है और लोग एक सप्ताह के बाद सामान्य भी हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब पहले से कम रोगी डेंगू के निकल रहे हैं। नालागढ़ में दो ही रोगी निकले हैं। इससे लग रहा है कि आने वाले समय में यह और कम हो जाएगा। उन्होंने लोगों को अपने पूरे शरीर को ढक कर रखने की हिदायत दी है। बीमार रोगी झोलाछाप के पास न जा कर सरकारी अस्पताल में उपचार करवाएं। कई बार जब रोगियों की हालत काफी खराब हो जाती है तो वह झोलाछाप डाक्टर उन्हें सरकारी अस्पताल में जाने को कहते हैं। उन्होंने रोगियों को सफाई का ध्यान रखने व पानी जमा न होने की देने की बात कही।
ओमपाल सिंह