फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जिले में ठंड बढ़ने के साथ डेंगू के मामले घटे, वायरल बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। जिले में ठंड बढ़ने के साथ डेंगू के मामले घटना शुरू हो गए हैं। अस्पतालों में डेंगू के मरीज कम होना शुरू हो गए हैं। बीते कुछ दिनों से जिले में रोजाना डेंगू के महज चार से पांच मामले आ रहे हैं।
बुधवार को भी डेंगू के 46 एलीजा टेस्ट किए गए। इसमें से दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जबकि बीते सप्ताह तक 20 से 22 मामले रोजाना अस्पतालों में आ रहे थे। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल समेत ईएसआई परवाणू, सीएचसी नालागढ़ और सीएचसी बद्दी में भी मेडिसिन ओपीडी घटकर 100 पहुंच गई है। अस्पतालों में मात्र शुष्क ठंड की चपेट में आने के बाद सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीज पहुंच रहे हैं।
बीते दिनों परवाणू और बद्दी के साथ-साथ कुमारहट्टी, धर्मपुर और बड़ोग में डेंगू के मामले आना शुरू हो गए थे। 16 नवंबर तक मामलों में लगातार बढ़ोतरी हुई लेकिन तापमान में गिरावट आने के साथ मामले कम होना शुरू हो गए।
वर्तमान में महकमा डेंगू को लेकर अलर्ट है और एलीजा टेस्ट से लोगों की जांच की जा रही है। जिले में अब तक आए डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 2,415 पहुंच गया है। इसमें सबसे अधिक मामले परवाणू क्षेत्र से हैं।
परवाणू में जुलाई से डेंगू के मामले आने शुरू हुए थे और अब तक यहां पर 1,500 से अधिक लोग पॉजिटिव हो चुके हैं। बीबीएन में भी सितंबर से डेंगू के मामले लगातार आ रहे हैं। यहां पर 600 से अधिक लोग पॉजिटिव हो चुके हैं। कुनिहार में भी डेंगू ने अपना कहर बरपाया।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमित रंजन तलवाड़ ने बताया कि जिले में पहले के मुकाबले अब डेंगू के मामले काफी कम हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग अपनी नजर बनाए हुए है।
उन्होंने बताया कि अब जिले में डेंगू के मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। बीते कुछ दिनों से मामले घटना शुरू हो गए हैं।
खाली हुआ क्षेत्रीय अस्पताल
जिला मुख्यालय सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल में भी ढंड के मौसम में ओपीडी काफी कम हो गई है। अस्पताल में अब सोमवार के अलावा अन्य दिनों में 800 की ओपीडी रह गई है। इसी के साथ अस्पताल में मेडिसिन ओपीडी के साथ ऑर्थो और ईएनटी वार्ड भी खाली होना शुरू हो गए हैं।
निमोनिया भी होने लगा कम
जिले में बीते दिनों निमोनिया के मामले भी कम हो रहे हैं। बीते दिनों यहां निमोनिया के मामले काफी अधिक हो गए थे। रोजाना क्षेत्रीय अस्पताल में 10 मामले आ रहे थे। ठंड के साथ ही निमोनिया भी कम होना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

अभी तक हुए टेस्ट
जिला स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक डेंगू को लेकर 8,480 टेस्ट किए हैं। इनमें एलीजा किट से 7,177 टेस्ट किए जा चुके हैं जबकि डेंगू रैपिड किट से 1,303 टेस्ट हुए हैं। एलीजा टेस्ट से अभी तक 1,932 लोग पॉजिटिव आए हैं जबकि डेंगू रैपिड किट से 483 लोग पॉजिटिव आए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें