फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परवाणू के बाद बीबीएन में भी डेंगू की दस्तक

Thu, 22 Sep 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो, बद्दी सोलन
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र परवाणू के बाद अब बीबीएन में भी डेंगू ने दस्तक दे दी है। - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र परवाणू के बाद अब बीबीएन में भी डेंगू ने दस्तक दे दी है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बीबीएन में दो दिन के भीतर डेंगू के दो मामले पॉजिटिव निकले हैं। जिले में अब तक 11 से अधिक डेंगू के मामले पॉजिटिव आ चुके हैं। लेकिन विभाग केवल एलाइजा टेस्ट के आधार पर ही डेंगू को पाजिटिव बता रहा है।
विज्ञापन


माना यह भी जा रहा है कि बीबीएन के निजी अस्पतालों में भी डेेंगू के पॉजिटिव मामले सामने आ रहे हैं। इनकी कोई भी सूचना जिला स्वास्थ्य विभाग के पास नहीं है। डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग बीबीएन में गंभीर नजर नहीं आ रहा है। सूत्रों के अनुसार अकेले सीएचसी बददी में डेंगू के छह पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। हालांकि विभागीय आंकड़ों के तहत बद्दी में डेंगू का एक भी मामला नहीं मिला है। नालागढ़ में ही डेंगू के दो पॉजिटिव मामले बताए जा रहे हैं।
 
डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी गाइडलाइन को जिला सोलन के निजी अस्पतालों द्वारा दरकिनार किया जा रहा है। जिला के निजी अस्पतालों में आ रहे डेंगू के मरीजों की जानकारी को स्वास्थ्य विभाग के साथ साझा नहीं किया जा रहा है। गाइड लाइन के तहत निजी अस्पतालों को संभावित डेंगू मरीजों के टेस्ट का एक सैंपल स्वास्थ्य विभाग के सरकारी अस्पताल को देना जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की ओर से भी निजी अस्पतालों में आ रहे डेंगू के मामलों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।
विज्ञापन


जिला में अब तक 11 मामले पॉजिटिव
डेंगू के सरकारी आंकड़ों के तहत जिला में कुल 11 मामले पॉजिटिव आए हैं। इनमें 9 मामले परवाणू और दो मामले नालागढ़ के हैं। विभाग के अनुसार अब तक डेंगू के 20 संदिग्ध मामले सामने आए हैं। मरीजों से विभाग संपर्क बनाए हुए है।

आंकड़ों के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनके गुप्ता ने कहा कि डेंगू को लेकर सभी सरकारी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा है। अब तक 11 पॉजिटिव मामले आ चुके हैं। निजी अस्पतालों को विभाग से डेंगू के संभावित मामलों में टेस्ट सैंपल और अन्य जानकारी साझा करने को कहा है। अब तक किसी निजी अस्पताल से ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है। इसके लिए निजी अस्पतालों को बाध्य नहीं किया जा सकता है।

यह बरती जा रही सावधानी
ईएसआई अस्पताल परवाणू में एलाइजा टेस्ट की सुविधा को मुहैया करवाया है। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन और परवाणू में नप की ओर से लगातार फॉगिंग करवाई जा रही है। सफाई व्यवस्था बनाए रखने को भी लोगों को जागरूक करने के प्रयास नगर परिषद और स्वास्थ्य विभाग की ओर से किए जा रहे हैं।

 डेंगू के लक्षण  
- तेज सिर दर्द और बुखार का होना।
- मांसपेशियों व जोड़ों में दर्द।
- आंखों के पीछे दर्द।
- आम दवा से बुखार का न उतरना।
- गंभीर मामलों में नाक, मुंह, मसुड़ों से खून आना।
-चमड़ी में लाल दाग का पड़ना।

सावधानियां और बचाव के तरीके
डेंगू से बचने के लिए लोगों को शरीर की सफाई का विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। साथ ही बुखार होने पर रक्त जांच से पहले कोई भी दवाई न लें। डेंगू फैलाने वाले मच्छर रुके हुए साफ पानी में पनपते हैं, इसलिए लोगों को चाहिए कि अपने आसपास पानी को रुकने न दें और सफाई व्यवस्था की ओर विशेष ध्यान दें। इसके साथ ही डेंगू मच्छर दिन के समय में लोगों को अपना शिकार बनाता है। ऐसे में लोगों को चाहिए की दिन को शरीर को ढकने के लिए पूरे वस्त्र पहने जांए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें