फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: चुनाव कर्मियों को दिया वीवीपैट व ईवीएम का डेमो

Fri, 26 Apr 2024 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
सीआरआई कसौली में चुनाव कर्मियों के लिए रिहर्सल का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। लोकसभा चुनाव के तहत कसौली के सीआरआई हाल में कसौली विस क्षेत्र के चुनाव कर्मियों के लिए लिए रिहर्सल का आयोजन किया गया। चुनाव रिहर्सल में कसौली के उपमंडल इलेक्शन ऑफिसर नारायण चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। चुनाव कानूनगो ललित कुमार की अगुवाई में हुई इस रिहर्सल में लगभग 300 कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चुनाव को आसानी से करवाने के लिए हर विभाग से कर्मचारियों की मदद ली जा रही है। रिहर्सल के दौरान कर्मियों को जरूरी हिदायतें दी गईं। इसके अलावा वीवीपैट व ईवीएम वोटिंग मशीनों का डेमो भी दिया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, सीडीपीओ, बीडीओ, पंचायती राज, छावनी, जलशक्ति विभाग, आबकारी व कराधान विभाग व अन्य कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें