सोलन में पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ की बैठक आयोजित
5, 10, 15 फीसदी भत्ते को मूल पेंशन में जोड़ने की सरकार से की मांग
17 दिसंबर को आयोजित होने वाले पेंशनर दिवस पर भी बनाई योजना
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ की बैठक सोलन के लोक निर्माण विभाग विश्राम में हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष मनोहर सिंह कंवर ने की। बैठक में सदस्यों ने डीए राशि पर रोष जताया। सदस्यों ने कहा कि जब सरकार ने चार फीसदी डीए देने की घोषणा कि थी तो तीन फीसदी डीए किस आधार पर दिया। सरकार को चेतावनी दी कि अगर बकाया डीए राशि जारी नहीं की गई तो वे धरना-प्रदर्शन करेंगे। इसी के साथ 2016 से 2021 में सेवानिवृत्त कर्मचारियों का पूरा एरियर रोक रखा है और सरकार की ओर से अन्याय किया जा रहा है।
वहीं, 65, 70, 75 की आयु पूरी होने के बाद मिलने वाला 5, 10, 15 फीसदी भत्ते को मूल पेंशन में जोड़ने की भी सरकार ने मांग की। साथ ही मेडिकल बिल के भुगतान का भी सरकार से पेंशनरों ने आग्रह किया। पेंशनरों ने कहा कि काफी समय से बिलों का भुगतान नहीं हुआ है। ऐसे में अब सरकार को सोचना चाहिए। बैठक में 17 दिसंबर को पेंशनर दिवस मनाने के लिए योजना भी तैयार की गई। जिला कार्यकारिणी की बैठक भी 21 नवंबर को चंडी में होनी है। मांगों को जिला की बैठक में रखने का फैसला लिया। वहीं, क्षेत्रीय अस्पताल में न्यूरोलॉजी और यूरोलॉजिस्ट के पद स्वीकृत करने की भी मांग की। इस मौके पर बीएल गाजटा, ओमप्रकाश, बाल कृष्ण, अवतार कौर, विमला, प्रेम, डीडी सूद, तरसेम, मनोहर लाल कौशल समेत अन्य मौजूद रहे।