फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सीएम ने की बद्दी में पीडब्ल्चयूडी का मंडल खोलने की घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी में सब स्टैंड व मिनी सचिवालय खोलने के लिए बजट किया जारी
विज्ञापन


मानपुरा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोला

बद्दी- बरोटीवाला व चंडी स्कूलों में होगी सीबीएसई की पढ़ाई
संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी (सोलन)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बद्दी में लोक निर्माण विभाग का मंडल, बद्दी में सब स्टैंड, मिनी सचिवालय, मानपुरा में पीएचसी खोलने की घोषणा की। उन्होंने बद्दी, बरोटीवाला व चंडी स्कूलों को सीबीएससी पाठ्यक्रम लागू करने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने बद्दी में पुरानी सब्जी मंडी में जनसभा को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि दून का अपना लोक निर्माण विभाग का मंडल नहीं था। यहां के कुछ हिस्सा कसौली व कुछ नालागढ़ में आता था। सीएम ने अब बद्दी में अधिशासी अभियंता को नियुक्त करने की घोषणा की है। सीएम ने बद्दी अस्पताल का लोकापर्ण किया। बद्दी की मरीजों की संख्या देखते हुए इसे सौ बेड का करने की घोषणा की है। सीएम ने मानपुरा में पीएचसी खोलने की घोषणा की। यहां के लोगों को नालागढ़ व बद्दी जाना पड़ता था। यहां पर पहले ही भवन का निर्माण हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने बद्दी में मिनी सचिवालय खोलने के लिए 25 करोड़ रुपये की राशि जारी की। इस मिनी सचिवालय में एक छत के नीचे सभी विभाग होंगे। बद्दी में बस स्टैंड नहीं है। यहां पर निगम के पास 32 बीघा जमीन है। उन्होंने बस स्टैंड बनाने के लिए 37 करोड़ रुपये जारी करने की घोषणा की। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बद्दी, बरोटीवाला व चंडी में सीबीएसई लागू करने की घोषणा की। उन्होंने बद्दी में खेल स्टेडियम खोलने के लिए दस करोड़ रुपये जारी करने की घोषणा की। इसके लिए पहले जमीन खेल विभाग के नाम करनी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें