फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जॉइंट एक्शन कमेटी को जल्द वार्ता के लिए बुलाए सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
अर्की में पेंशनर संघ की मासिक बैठक में उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। हिमाचल प्रदेश पेंशनर संघ खंड अर्की की मासिक बैठक वरिष्ठ उप प्रधान देवेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में सामुदायिक भवन में हुई। जिला प्रधान जयनंद शर्मा ने 30 मार्च को जॉइंट एक्शन कमेटी की ओर से शिमला में दिए गए धरने के बारे में बताया। कहा कि इस सामूहिक धरने में सभी पेंशनर संगठनों के हजारों की सदस्यों ने भाग लिया और सरकार को चेताया कि पेंशनरों के सभी बकाया और पिछले चिकित्सा बिलों का शीघ्र भुगतान किया जाए। वहीं सरकार से यह आग्रह किया गया कि शीघ्र ही जॉइंट एक्शन कमेटी की बैठक बुलाकर पेंशनरों की समस्याओं पर चर्चा करके उनका समाधान किया जाए। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संगठन आगे जो भी आदेश करेगा संघ उसमें बढ़-चढ़कर भाग लेगा। कहा कि सभी संगठनों को मिलकर सरकार के तानाशाही रवैये के खिलाफ अपनी आवाज उठानी चाहिए। पेंशनर संघ की अगली बैठक 8 मई को होगी।
विज्ञापन

बैठक में लीला शंकर शर्मा, रत्न सिंह कंवर, रमेश कुमार वर्मा, नरदेव शर्मा, लेखराम पाल, कामेश्वर गुप्ता, नवनीत गुप्ता, श्याम गुप्ता, सुरेंद्र कुमार शर्मा, जीतराम पाल आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें