फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: ग्राम रोजगार सेवकों का फरवरी से जून तक का वेतन लंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार से जल्द भुगतान करने की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। मुख्यमंत्री की ओर से सरकारी कर्मचारियों और विभिन्न कंपनियों में कार्यरत कर्मियों को 5 नवंबर तक वेतन जारी करने के निर्देशों का ग्राम रोजगार सेवक संघ जिला सोलन ने स्वागत किया है। संघ ने प्रदेश सरकार से ग्राम रोजगार सेवकों के लंबित वेतन का भुगतान भी दिवाली से पहले करने की मांग उठाई है, ताकि वे भी त्योहार की खुशियां मना सकें।
विज्ञापन

ग्राम रोजगार सेवक संघ हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन अध्यक्ष मनोहर लाल ने कहा कि त्योहारों के समय भी ग्राम रोजगार सेवकों को कई बार वेतन के बिना ही गुजारा करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कुछ विकास खंडों में ग्राम रोजगार सेवकों का फरवरी से जून तक का वेतन अभी लंबित है, जबकि कुछ ब्लॉकों में पांच से छह माह तक का वेतन नहीं मिला है। मनोहर लाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के वेतन संबंधी निर्देशों से ग्राम रोजगार सेवकों को भी समय पर वेतन मिलने की उम्मीद जगी है। हालांकि, उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि लंबित वेतन के भुगतान को लेकर भी गंभीरता से कदम उठाए जाएं और दिवाली से पहले बकाया राशि जारी की जाए। उन्होंने सरकार से ग्राम रोजगार सेवकों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए जल्द स्थायी नीति बनाने की भी मांग की। कहा कि जहां अन्य सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ते सहित विभिन्न सुविधाएं मिल रही हैं, वहीं ग्राम रोजगार सेवक अपने बकाया वेतन के लिए इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि ग्राम रोजगार सेवकों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें