सीपीएस संजय से मिला गांव का प्रतिनिधमंडल
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। ग्राम पंचायत सेवड़ा चंडी के ग्रामीणों ने चंडी स्कूल में रिक्त चल रहे पदों को भरने की मांग की है। इसे लेकर ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी से प्रदेश सचिवालय शिमला में मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य संसदीय सचिव को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि पीएम श्री एवं उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी अर्की में चल रहे विभिन्न पदों को जल्द भरा जाए। सोशल मीडिया ब्लाॅक अध्यक्ष रोशन ठाकुर ने बताया कि मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने सेवड़ा चंडी के प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि स्कूल में चल रहे सभी रिक्त पदों को भरा जाएगा। मुख्य संसदीय सचिव ने वर्षों से चल रहे रिक्त शारीरिक शिक्षक के पद को तुरंत प्रभाव से प्रतिनियुक्ति के आधार पर भरने के आदेश जारी किए हैं। जबकि अन्य विषयों के रिक्त पदों को अगले माह तक भरने के का आश्वासन दिया। इस मौके पर कृष्ण चंद महाजन, ईश्वर दत्त, जगदीश शर्मा, ओमप्रकाश, जीवन शर्मा मौजूद रहे।