फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: हिमाचल में टोल टैक्स में छूट देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ उद्योग संघ ने मुख्यमंत्री को भेजा मांग पत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ उद्योग संघ ने हिमाचल प्रदेश में टोल टैक्स रेट में हाल ही में हुई बढ़ोतरी पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि टोल टैक्स काफी ज्यादा है और बीबीएन के उद्योगों पर आर्थिक बोझ पड़ने की उम्मीद है। उद्योगों में काम करने वाले कर्मचारी रोजाना आसपास के बॉर्डर एरिया से आते-जाते हैं। बढ़े हुए टोल रेट से सीधे तौर पर उनके महीने के आने-जाने का खर्च बढ़ जाएगा, जिससे उन पर और बोझ पड़ेगा। इसको लेकर नालागढ़ उद्योग संघ ने मुख्यमंत्री को मांग पत्र भेजा।
संघ के अध्यक्ष अनिल शर्मा ने कहा कि बीबीएन के उद्योग कच्चे माल और तैयार माल की रोजाना की आवाजाही के लिए सड़क ट्रांसपोर्टेशन पर बहुत ज्यादा निर्भर हैं। टोल टैक्स में भारी बढ़ोतरी से कॉस्ट काफी बढ़ जाएगी, जिससे राज्य में चल रही औद्योगिक प्रतिस्पर्धा पर इसका असर पर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ ने रोज आने-जाने वाले इंडस्ट्रियल कर्मचारियों के लिए रियायती टोल पास सिस्टम शुरू करने, रजिस्टर्ड इंडस्ट्रियल यूनिट को सर्विस देने वाली कमर्शियल गाड़ियों के लिए खास रियायती टोल रेट का प्रबंध करने की मांग की। संघ ने कहा कि अगर इस बारे में समय रहते हस्तक्षेप से राहत मिलेगी और बीबीएन इंडस्ट्रियल एरिया में एक अच्छा बिज़नेस माहौल बनाए रखने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें