फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: विद्युत बोर्ड पेंशनरों को नहीं मिला एरियर

विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ में हुई विद्युत बोर्ड पेंशनर्स संघ की मासिक बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ ( सोलन)। हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड पेंशनर्स कल्याण संघ की बैठक में पेंशनरों की समस्याओं पर चर्चा की गई। नालागढ़ में विजय जोशी की अध्यक्षता में बैठक हुई। पेंशनरों को जीवन प्रमाणपत्र बायोमीट्रिक ढंग से भेजने के बारे में अवगत कराया गया। वक्ताओं ने कहा कि बिजली बोर्ड के पेंशनर जो बीबीएमबी और अन्य विभागों में डेपुटेशन पर गए थे उनके सेवानिवृत्त होने पर एचपीएसईबी की ओर से एनओसी की रिटायरमेंट की तिथि 31 मार्च 2022 लिखी गई। इससे कई पेंशनर एरियर से वंचित रह गए हैं। अधिकांश पेंशनर इस तिथि के बाद सेवानिवृत्त हुए हैं। जो कर्मचारी अन्य विभागों में डेपुटेशन पर सेवानिवृत्त हुए हैं उन्हें विभाग की ओर से एरियर नहीं मिला है। पेंशनरों की ओर से निर्धारित तिथि को लिखने के बाद भी विभाग की ओर से एरियर देने से इन्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन

बैठक में प्रस्ताव पारित करके विभागीय अधिकारियों से रिटायरमेंट की तिथि लिखे बगैर एनओसी देने की मांग की गई। बैठक में बाबूराज, रविंद्र ठाकुर, सालिग राम धीमान, रमेश ठाकुर, एसएस बस्सी, धर्म चंद, मुरली गुप्ता, देव राज, बाबू राम जग्गा, वीर सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें