राज्य पेंशनर्स महासंघ की रामशहर इकाई की बैठक
इकाई का भी किया विस्तार हरदेव बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ की रामशहर इकाई की मासिक बैठक में 1 जनवरी 2016 से 31 जनवरी-2022 तक के एकमुश्त तमाम एरियर, महंगाई भत्ता एरियर तथा बकाया किश्तें एरियर सहित जारी करने की मांग उठाई गई।
जिला महासचिव धनी राम चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक चिकित्सा बिलों का भुगतान अतिशीघ्र करने की मांग की गई। सभी पेंशनर्स ने एरियर की अदायगी न करने के सरकार के प्रति भारी रोष प्रकट किया गया। विभिन्न विभागों के पेंशनर्स के पे फिक्सेशन व पेंशन रिवीजन मामले लंबित पड़े है, जिन्हें शीघ्र निपटाने की मांग रखी गई। इसके अतिरिक्त बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया जिसमे हरदेव सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भाग सिंह उपाध्यक्ष, नंद लाल शर्मा सहायक महासचिव, राम नाथ कौशल मुख्य सलाहकार, कर्म चंद महालेखाकार, सुख राम दिनकर सलाह कार चुना गया। इस अवसर पर अभी हाल ही में विकास खंड अधिकारी के पद से सेवा निवृत हुए भाग सिंह ठाकुर व हरदेव ठाकुर ने संघ की सदस्यता ग्रहण की। जिसमे विशेष रूप से जिला उपाध्यक्ष शंकर लाल ठाकुर उपस्थित रहे। इस मौके पर रामशहर के अध्यक्ष दाता राम शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरदेव सिंह ठाकुर, महासचिव प्रेम कुमार ठाकुर, सहायक महासचिव नंद लाल शर्मा, कोषाध्यक्ष कृष्ण दत्त शर्मा समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।