फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बिल्डर की मनमानी के खिलाफ अमरावती काॅलोनी में हंगामा

Sun, 04 Aug 2024 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
अमरावती सोसाईटी के लोग अपनी मांगों को लेकर सोसाईटी के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए। संवाद
विज्ञापन
अचानक मरम्मत शुल्क को 25 फीसदी बढ़ाने से हुई परेशानी
विज्ञापन

सोसायटी का आरोप पार्किंग, पार्क की सुविधाएं भी नहीं दी गईं
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। अमरावती अपार्टमेंट बद्दी के निवासियों ने बिल्डर की मनमानी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विभिन्न मुद्दों को लेकर काॅलोनी के लोगों ने रविवार सुबह से ही कंपनी के कार्यालय के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। सोसायटी का आरोप है कि पहले ही काॅलोनी विभिन्न समस्याओं से जूझ रही है। उस पर बिल्डर ने एक दम से 25 फीसदी मरम्मत का खर्चा बढ़ा दिया है।
अमरावती के अध्यक्ष अभय गिरी, संरक्षक राज वर्मा, दीनानाथ शर्मा, विक्रम सिंह, रंजित पांडेय, दिनेश पाटिल, पारस पांडेय, मनोज शर्मा, संजय गुप्ता, प्रदीप मिश्रा, सरोज झा, मनीष पाटिल ने कहा कि अब कोई विकल्प नहीं था इसलिए सडकों पर उतरना पड़ा। जो कर्मचारी अपार्टमेंट के रखरखाव के लिए नियुक्त किए गए हैं, उनका उपयोग बिल्डर अपने निर्माण कार्य में कर रहा है। अपार्टमेंट के अंदर कहीं बिजली की खुली हुई तारें पड़ी हैं तो कहीं भवन की हालत जर्जर है। उनका मरम्मत न होना जैसे कई गंभीर मुद्दे हैं मेंटेनेंस के पैसे से कोई भी विकास कार्य नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बिल्डर की ओर से सोसायटी के अंदर जितना भी निर्माण कार्य किया जा रहा उसको बंद करना होगा। इससे पर्यावरण प्रदूषण को बढ़ावा मिल रहा है और लोगों को परेशानियों हो रही है। अमरावती सोसायटी के प्रधान अभय गिरी ने मांग उठाई कि अपार्टमेंट में पार्किंग, पैदल चलने वाले रास्ते और खेलने के पार्क की सही व्यवस्था नहीं है। आए दिन पार्किंग के लिए झगड़े होते रहते हैं। सोसायटी के भीतर जो भी जगह बची है उसमें पार्क और पार्किंग बनाई जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें