फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व देखभाल की दी जानकारी

Thu, 11 Apr 2024 11:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
स्वास्थ्य कार्यकर्ता पिंकी गर्भवती महिलाओं को जानकारी देते हुए। संवाद
विज्ञापन
इंस्टीट्यूट फॉर रिसर्च एंड ग्रोथ संस्था ने मनाया मातृत्व दिवस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। इंस्टीट्यूट फॉर रिसर्च एंड ग्रोथ संस्था ने ग्लेनमार्क फाउंडेशन के सहयोग से अभीपुर घराठ गांव में राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस मनाया गया। इसमें प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं को उनकी गर्भावस्था के दूसरी ओर तीसरी तिमाही की अवधि के दौरान प्रसव पूर्व देखभाल सेवाओं का न्यूनतम पैकेज प्रदान किया गया। इसके साथ-साथ सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया गया। स्वास्थ्य कार्यकर्ता पिंकी वर्मा व सुषमा शर्मा ने गर्भवती महिलाओं को अपने और गर्भ में पल रहे शिशु की देखभाल की जानकारी देते हुए पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी, जिससे गर्भावस्था व प्रसव के दौरान जोखिम को कम करने में मदद मिल सके।
महिलाओं को गर्भावस्था और बाल्याकालीन देखभाल के महत्वपूर्ण तथ्यों की जानकारी दी। जिससे वे अपने स्वास्थ्य का ध्यान रख सकती हैं और समय पर आवश्यक चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठा सकती हैं। आशा वर्कर मनप्रीत कौर ने बताया गर्भावस्था के दौरान समय पर नियमित चेकअप से मां और शिशु दोनों के स्वास्थ्य में सुधार होता है। इसके साथ-साथ गर्भावस्था में सही पोषण प्राप्त करने के लिए महिलाओं को स्वस्थ आहार के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजना अधिकारी बलजिंद्र सिंह ने बताया ऐसे कार्यक्रमों से महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान स्वस्थ और सुरक्षित रहने के लिए आवश्यक समर्थन और संसाधन प्राप्त हुआ। इसके अलावा, इस प्रकार के कार्यक्रम से समुदाय में मातृत्व स्वास्थ्य के महत्व को बढ़ावा मिलता है और उत्तरदायित्व भागीदारी में सुधार होता है। कार्यक्रम में वार्ड पंच महिंद्रो देवी, आशा वर्कर मनप्रीत कौर, आंगनबाड़ी वर्कर सुदेश कुमारी समेत तीन दर्जन से अधिक महिलाएं व बच्चे मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें