बद्दी-बालद पुल के नीचे से बना तीसरा वैक्लपिक रास्ता। संवाद
आम रास्ता न होने के बाद भी इस मार्ग पर चलने लगे हैं वाहन, कहना है नहीं लगेगा जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। बालद खड्ड में वाहन निर्माणी कंपनी ने अपने कार्य के लिए वैकल्पिक बनाया है। जबकि अन्य वाहन चालकों ने भी इस मार्ग को अपना लिया है। इस तीसरे वैकल्पिक मार्ग पर भी वाहन चलने शुरू हो गए हैं। लोगों का कहना है कि इस नए रास्ते के शुरू होने से हरियाणा क्षेत्र में लगने वाले जाम से कुछ हद तक राहत मिलेगी। वहीं कंपनी के अधिकारी का कहना है कि इन मार्ग पर अन्य वाहनों के चलने पर इसे रिस्की बता रहे हैं।
बद्दी के बालद खड्ड पर पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। यहां पर पुल की एप्रोच की फिलिंग के लिए खड्ड की मिट्टी का इस्तेमाल किया जा रहा है। पुल के एप्रोच तक मिट्टी पहुंचाने के लिए पटेल एंड कंपनी ने एक वैकल्पिक मार्ग तैयार किया जो पहले से चालू दोनों मार्गों को जोड़ता है। वर्तमान में इस मार्ग पर वाहन चलने शुरू हो गए हैं। वाहन चालकों का कहना है कि बालद पुल के दूसरी ओर हरियाणा क्षेत्र में मार्ग काफी संकरा है। जहां पर एक टाइम में एक ही वाहन निकलता है। यहां पर सुबह व शाम जाम की स्थिति बनी रहती है। इस जाम से निपटने के लिए वाहन चालक अब इस मार्ग का प्रयोग भी करने लगे हैं।
पुल टूटने के बाद बालद खड्ड में पहले एक ओर रास्ता बनाया गया। लेकिन इस मार्ग पर वाहनों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए पुल के दूसरी ओर से एक ओर रास्ता भी बना दिया है। बड़े वाहन इस रास्ते का प्रयोग करते हैं। लेकिन बैरियर के पीछे मार्ग काफी तंग होने से यहां पर भी सिंगल वाहन ही निकल पा रहे हैं। वाहन चालक कृष्ण कौशल, दीपू पंडित, हरनेक ठाकुर, सचिन बैंसल ने बताया कि कई बार दोनों मार्गों में जाम लगा होने से इस तीसरे रास्ते का प्रयोग करने लगे हैं। इससे जाम से राहत मिलती है।
उधर, एनएचएआई के वरिष्ठ अभियंता असलम खान ने बताया कि यह वैकल्पिक मार्ग को पुल के निर्माण कार्य के लिए बनाया था, लेकिन अब वाहन चालक इस रास्ते का प्रयोग करने लगे हैं। लेकिन यह रिस्की है। पुल के निर्माण के दौरान ऊपर से मशीनरी भी गिर सकती है। इसलिए वाहन चालक अपने रिस्क पर ही इस मार्ग पर वाहन चलाएं।