फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: उपाध्यक्ष मोहन लाल को दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ

Sat, 16 Mar 2024 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
बद्दी मे एसडीएम दिव्यांशु सिंगल उपाध्यक्ष मोहन लाल को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए। संवाद
विज्ञापन
अब कांग्रेस का अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पर कब्जा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। उपमंडलाधिकारी नालागढ़ दिव्यांशु सिंघल ने नगर परिषद बद्दी के उपाध्यक्ष मोहन लाल को पद गोपनीयता की शपथ दिलाई। अब नप बद्दी में कांग्रेस के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष काबिज हैं। भाजपा समर्थित पूर्व उपाध्यक्ष मान सिंह मेहता को अपने कार्य के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप सिद्ध होने पर उन्हें पद से निलंबित कर दिया था। उसके बाद कांग्रेस समर्थित मोहन लाल को उपाध्यक्ष बनाया गया था। लेकिन मान सिंह मेहता ने इस चयन पर आपत्ति जताते हुए अदालत में चले गए थे। अदालत ने मोहन लाल के पक्ष में फैसला लिया। जिस पर एसडीएम ने शनिवार को उन्हें नप के कार्यालय में पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस मौके पर सीपीएस राम कुमार ने बताया कि भाजपा ने ओछी हरकत करके पहले अध्यक्ष का इस्तीफा मंजूर करने में आनाकानी की। उपायुक्त ने अपनी ड्यूटी सही नहीं की। जिससे लीगल सेल ने निलंबित कर दिया था। उसके बाद उपाध्यक्ष का चुनाव हुआ उसमें मोहन लाल चुने गए। निलंबित हुए उपाध्यक्ष ने कोर्ट में गए। सरकार ने इसकी लंबी डेट देकर लीगल सेल ने उनके खिलाफ फैसला लिया है। शुक्रवार को लीगल सेल ने फैसला दिया और शनिवार को मोहन लाल को उपाध्यक्ष की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर नप अध्यक्ष तरसेम चौधरी, पूर्व अध्यक्ष चौधरी मदन लाल, ईओ ललित कुमार, पार्षद सुरजीत चौधरी, बीडीसी राम रतन चौधरी, बिल्लू खान, भाग सिंह शर्मा, पोला राम चौधरी, सौरभ ठाकुर, पार्षद अजमेर कौर, रमन कौशल, कुलदीप, राहुल अग्रवाल, मस्त मोहम्मद समेत गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें