फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बद्दी में दीक्षांत समारोह में 543 छात्र-छात्राओं को बांटीं डिग्रियां

विज्ञापन
बद्दी विश्वविद्यालय की दीक्षांत समारोह में छात्रों को डिग्रियां बांटते हुए मुख्य अतिथि व वशिष्ठ
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। बद्दी विश्वविद्यालय ऑफ इमर्जिंग साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी का पांचवां दीक्षांत समारोह शनिवार को आयोजित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर कुल 543 विद्यार्थियों को विभिन्न पाठ्यक्रमों में डिग्रियां प्रदान की गईं, जिनमें 416 स्नातक और 127 स्नातकोत्तर के विद्यार्थी शामिल रहे। समारोह के मुख्यातिथि होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल एवं रिसर्च इंस्टीट्यूट मोहाली के निदेशक प्रो. डॉ. आशीष गुलिया रहे।
उन्होंने कहा कि बद्दी विवि के साथ भविष्य में शोध, स्वास्थ्य एवं तकनीकी क्षेत्रों में सहयोग की व्यापक संभावनाएं हैं। विशिष्ट अतिथियों में एचपीयू के भूगोल विभाग के अध्यक्ष प्रो. डीडी शर्मा और एसडीएम डॉ. संजीव धीमान उपस्थित रहे। प्रो. डॉ. डीडी शर्मा ने कहा कि भविष्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का है और विद्यार्थियों को नई तकनीकों के अनुरूप स्वयं को तैयार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवि के कुलपति प्रो. (डॉ.) जेके शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी। छात्रवृत्ति के तहत 38 कक्षा टॉपर, 21 स्वर्ण पदक, 10 रजत पदक और 7 कांस्य पदक प्रदान किए गए।
इसके अतिरिक्त बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को विभिन्न श्रेणियों में छात्रवृत्तियां भी दी गईं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें