फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सोलन में खूनी संघर्ष, माल रोड पर दो गुटों में चले तेजधार हथियार और रॉड

विज्ञापन
सोलन शहर में हुई खूनी गड़प के दौरान घायल युवा को अस्पताल ले जाता उसका साथी। संवाद
विज्ञापन
बीच-बचाव करने आए राहगीर पर भी हमला, गंभीर हालत में एक युवक आईजीएमसी शिमला रेफर
विज्ञापन

पुलिस मौके पर पहुंची, चार युवक हिरासत में लिए अन्य चल रह फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सोलन का मालरोड शनिवार दोपहर रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। आईटीआई प्रवेश द्वार के समीप युवाओं के दो गुटों के बीच हुई पुरानी रंजिश ने खूनी मोड़ ले लिया। इस हिंसक झड़प में रॉड और तेजधार हथियारों का जमकर इस्तेमाल हुआ। घटना में दो राहगीर युवक भी हमले की चपेट में आकर लहूलुहान हो गए, जिनमें से एक की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 2:00 बजे आईटीआई गेट के पास दोनों गुट आपस में भिड़ गए। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद युवक वहां से भाग निकले, लेकिन कुछ ही देर बाद ओल्ड डीसी चौक के समीप धोबीघाट मार्ग पर दोनों गुट फिर आमने-सामने हो गए। इस दौरान रास्ते से गुजर रहे युवक पर और बचाव करने आए एक अन्य युवक पर हमला कर दिया। हमलावरों ने रॉड और हथियारों से इतने वार किए कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

पुरानी रंजिश का मामला, चार हिरासत में
बताया जा रहा है कि इन गुटों के बीच पिछले कुछ दिनों से तनाव चल रहा था और पहले भी झड़प हो चुकी थी। इस वारदात में शहर के धोबीघाट क्षेत्र के कुछ युवक भी शामिल बताए जा रहे हैं। वहीं, एसपी सोलन टी.एसडी वर्मा ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त करीब चार युवकों को हिरासत में लिया है। बाकी आरोपियों की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें