ऑनलाइन में आ रही दिक्कत, कॉलेज में लेना होगा फार्म
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की(सोलन)। राजकीय महाविद्यालय अर्की में सत्र 2024-25 के लिए प्रवेश प्रक्रिया एक जुलाई से शुरू होगी। इसमें विद्यार्थी बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए, पीजीडीसीए और एमए इतिहास, अंग्रेजी प्रथम, तृतीय एवं पांचवें सत्र के लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कॉलेज प्राचार्या प्रो. सुनीता शर्मा ने अभिभावकों एवं छात्रों को सूचित करते हुए कहा है कि ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया में तकनीकी खराबी होने के कारण विद्यार्थी सुगमता से फॉर्म नहीं भर पा रहे थे इसलिए यह निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि इच्छुक विद्यार्थी ऑफलाइन मोड में प्रवेश प्राप्त करने के लिए अर्की महाविद्यालय के कार्यालय से एक जुलाई सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक प्रवेश फॉर्म प्राप्त करके भरें तथा अन्य विद्यार्थियों को भी सूचित करें। वर्तमान समय में महाविद्यालय के सभी संकायों में पर्याप्त टीचिंग स्टाफ उपलब्ध है जो सदैव विद्यार्थियों की बेहतरी के लिए कार्य करने के लिए तत्पर रहता है।