फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले भर में सैनिटाइजेशन के बाद डिग्री कॉलेजों में विद्यार्थियों ने दीं परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। बीए, बीएससी, बीकॉम सेमेस्टर छह की परीक्षाओं के लिए सुबह निर्धारित समय पर विद्यार्थी कॉलेजों में पहुंच गए। इस दौरान कॉलेजों को पूरी तरह से सैनिटाइज किया गया। विद्यार्थियों के प्रवेश से पहले उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की गई। परीक्षा के बाद भी परीक्षा हॉल को सैनिटाइज किया गया। अभी तक एचपीयू से कॉलेजों को परीक्षाओं पर रोक लगाने की कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई है। इसके तहत सोमवार को परीक्षाएं हुईं और जब तक अधिसूचना जारी नहीं होतीं, परीक्षाएं चलती रहेंगी। मंगलवार को भी कॉलेज में परीक्षाएं होंगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कोविड-19 खतरे के बीच परीक्षाएं करने से पहले कॉलजों को कुछ गाइडलाइन जारी की गई थीं। इसके तहत परीक्षा केंद्र के साथ-साथ कमरों में सैनिटाइजेशन की जा रही है जहां छात्र अपना पेपर देंगेे। कॉलेज प्राचार्या नम्रता टिक्कू ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते सभी कमरों और परीक्षा हाल को सैनिटाइज किया जा रहा है। सोमवार को परीक्षा के लिए पहुंचे सभी विद्यार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग के बाद उनका प्रवेश करवाया। उन्होंने बताया कि परीक्षाओं पर रोक को लेकर अधिसूचना जारी नहीं हुई है। अधिसूचना के बाद ही निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें