फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में दिन में ही छा गया अंधेरा

Tue, 10 May 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
सोलन शहर में मंगलवार को दोपहर बाद तेज आंधी और तूफान से अंधेरा छा गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
सोलन शहर में मंगलवार को दोपहर बाद तेज आंधी और तूफान से अंधेरा छा गया। लोगों को मौसम ने दिन में ही रात का अहसास करवा दिया। तीन से चार बजे के बीच तेज मूसलाधार बारिश से जिंदगी थम गई। बच्चे स्कूलों में ही फंस गए।

इस दौरान हुई तेज बारिश तथा ओलावृष्टि ने लोगों को एक स्थान पर रुकने को मजबूर कर दिया। दिन में अंधेरे के चलते महज 50 मीटर विजिबिलटी दर्ज की गई। दिन में लगभग 3 बजे के बाद शुरू हुई वर्षा ने स्कूल और कॉलेजों से अपने घरों को लौट रहे विद्यार्थियों को बारिश रुकने तक स्कूलों में ही शरण लेनी पड़ी। इस दौरान आसमान में छाए घने काले बादलों के कारण अंधेरा छा गया। इससे वाहन चालकों को दिन में भी गाड़ी की हेडलाइट आन करनी पड़ी। बारिश के चलते शहर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौणी विवि के पर्यावरण विज्ञान विभाग के एचओडी डॉ. सतीश भारद्वाज ने बताया कि  26 एमएम बारिश दर्ज की है। दिन में छाए अंधेरे के कारण विजिबिलिटी 50 मीटर तक ही दिखी जो सामान्य से बहुत कम है। उन्होंने आने वाले दो दिनों तक मौसम के परिवर्तनशील बने रहने की आशंका जताई है। इसके साथ ही कई स्थानों पर बारिश और ओलावृष्टि की भी प्रबल संभावनाएं हैं। उधर ओलावृष्टि से स्टोन फ्रूट की पैदावार प्रभावित हुई है। टमाटर और शिमला मिर्च को भी बुरा प्रभाव पड़ा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें