फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित - डॉ. शांडिल

Sun, 26 Nov 2023 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
सोलन के साउथवेल द वर्ल्ड स्कूल के वार्षिक समारोह में संबो​​धित करते स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनी
विज्ञापन
मेधावी और खेलकूद में विजयी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
विज्ञापन


साउथवेल द वर्ल्ड स्कूल की ओर से वार्षिक समारोह का आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। साउथवेल द वर्ल्ड स्कूल ने अपना वार्षिक समारोह मनाया। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है और बच्चों की छिपी प्रतिभा निखर कर सामने आती है। सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के आत्मविश्वास को मजबूत बनाते हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलकूद गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व में निखार लाकर उन्हें भविष्य के लिए तैयार करती हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गुणवत्तायुक्त शिक्षा समय की मांग है और प्रदेश सरकार इस दिशा में योजनाबद्ध कार्य कर रही है।

इस मौके पर विद्यार्थियों की ओर से एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी। इसके बाद स्कूल प्रधानाचार्य शशि जुल्का ने स्कूल की वार्षिक खेलकूद, शैक्षणिक समेत अन्य गतिविधियों की रिपोर्ट मुख्यातिथि व मौजूद अभिभावक के समक्ष रखी। जिसमें मेधावी विद्यार्थियों को मुख्यातिथि की ओर से सम्मानित भी किया गया। इससे पूर्व स्कूल के संस्थापक ऋषभ चोपड़ा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और स्कूल की गतिविधियों की जानकारी प्रस्तुत की। इस मौके पर कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी, स्कूल निदेशक राजीव चोपड़ा, अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय यादव, नगर निगर सोलन की संयुक्त आयुक्त प्रियंका, तहसीलदार सोलन मुल्तान सिंह बनियाल, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमित रंजन तलवार सहित अन्य अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें