फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: योग ही दुख निरवारण और आनंद प्राप्ति का मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबाथू के कठनी स्थित ध्यानयोग आश्रम में मनाया गुरु पूर्णिमा महोत्सव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुबाथू (सोलन)। ग्राम कठनी में स्थित प्रसिद्ध ध्यानयोग आश्रम एवं आयुर्वेद शोध संस्थान (सीता राम मंदिर) में बुधवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रह्ममूर्ति योगतीर्थ महाराज ने की। आश्रम के स्वामी ओम देव ने बताया कि उत्सव का शुभारंभ पूर्वाह्न 11:00 बजे मुख्यातिथि उपायुक्त मनमोहन शर्मा के स्वागत के साथ हुआ। इसके बाद भजन संध्या और संतों के आध्यात्मिक प्रवचनों का आयोजन किया गया। संतों ने योग ही दुख निवारण और आनंद प्राप्ति का मार्ग है, विषय पर प्रकाश डाला। श्रद्धालुओं को ध्यान (मेडिटेशन) के माध्यम से गुरु और शिष्य के आत्मिक मिलन के गूढ़ रहस्य और महत्व से अवगत कराया गया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि ने संस्थान के कार्यों की सराहना की। कहा कि ध्यानयोग आश्रम एवं आयुर्वेद शोध संस्थान समाज हित में बेहद सराहनीय कार्य कर रहा है। विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैंकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें