फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर बद्दी में निकाली भव्य शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
राम की धुनों और जयकारों से बद्दी शहर हुआ राममय
विज्ञापन

सुंदरकांड पाठ किया, आतिशबाजी से जगमगाया शहर

संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी(सोलन)। अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर बद्दी के वार्ड एक और दो में लोगों ने भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा बद्दी के वार्ड एक स्थित पार्क से शुरू होकर बद्दी साई मार्ग होते हुए हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी व वर्धमान चौक तक गई। वहां से वापस दावत चौक, बाईपास होते हुए बद्दी स्थित पार्क में समाप्त हुई।

बद्दी निवासी अधिवक्ता विशेषर शर्मा, अशोक शर्मा, हरनेक ठाकुर, कृष्ण कौशल, बेअंत ठाकुर, पंकज कौशल, गौरव कौशल, मदन गोपाल, दिनेश पटेल, अंकुश कौशल, सूरज कौशल, राहुल बैंसल, सुरेंद्र कौशल, दलवारा, विजय बैंसल, हर्षित कौशल, सतीश गुप्ता, श्यामलाल, विक्की जैन, अंजू जैन, सौरभ शर्मा आदि पार्क में एकत्रित हुए। वहां से जुलूस की शक्ल में हाथ व वाहनों पर श्री राम के ध्वज के साथ शोभायात्रा वर्धमान चौक तक गई। इस दौरान राम भक्तों ने श्री राम के जयकारे लगाए। बद्दी शहर को राममय बना दिया। लोगों ने जगह जगह शोभायात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड नंबर एक और दो के युवाओं ने दोपहर बाद सुंदरकांड का पाठ किया। उसके बाद भजन गायक जगमोहन शास्त्री ने राम भजनों से मनोरंजन किया। इस दौरान भव्य आतिशबाजी का कार्यक्रम भी किया गया। उन्होंने बताया कि 22 जनवरी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर ब्रेड, पकोड़े, चाय और 101 किलो लड्डू का वितरण किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें