फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: क्रिसमस पर पहाड़ों की ओर उमड़ा सैलाब, परवाणू टोल प्लाजा पर लगा लंबा जाम

विज्ञापन
परवाणू टोल में लगा लंबा जाम। संवाद
विज्ञापन
शिमला-चायल-कसौली जाने वाले पर्यटकों के वाहनों की लगी कतारें, 20-25 मिनट में पार हुआ टोल
विज्ञापन

पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी

परवाणू (सोलन)। क्रिसमस के जश्न के लिए शिमला, चायल और कसौली जाने वाले पर्यटकों के सैलाब से परवाणू-शिमला फोरलेन पर ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई। वीरवार को दिनभर परवाणू टोल प्लाजा के समीप वाहनों का भारी दबाव रहा, जिससे पर्यटकों और स्थानीय राहगीरों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा। स्थिति यह थी कि टोल पार करने में वाहनों को करीब 20 से 25 मिनट का समय लग रहा था। पर्यटकों की भारी आमद को देखते हुए प्रशासन ने टोल प्लाजा पर पहले ही अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर रखा था। टोल प्रबंधन ने भी सभी पांच एंट्री प्वाइंट्स खोल दिए थे। इनमें से एक गेट विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश के वाहनों के लिए आरक्षित रखा गया था, जबकि शेष चार गेटों से अन्य राज्यों के वाहनों को निकाला गया। इसके बावजूद वाहनों की संख्या इतनी अधिक थी कि सड़क पर लंबी कतारें लग गईं। क्रिसमस की छुट्टी के चलते चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से बड़ी संख्या में सैलानियों ने हिमाचल का रुख किया है। परवाणू से लेकर कसौली और शिमला तक फोरलेन पर जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

टोल प्लाजा पर सड़क पर ही काटी गई पर्चियां
जाम की स्थिति से निपटने के लिए टोल प्रबंधन ने विशेष रणनीति अपनाई। टोल प्लाजा के कैबिन के अलावा सड़क पर भी अतिरिक्त कर्मचारी तैनात किए गए, जो वाहनों के पास जाकर एडवांस में पर्चियां काट रहे थे ताकि गेट पर समय कम लगे। टोल प्लाजा से रॉबिन संधू ने बताया कि क्रिसमस और नववर्ष को देखते हुए ट्रैफिक का दबाव बढ़ा है। इसे देखते हुए मैनपावर बढ़ा दी गई है ताकि वाहनों को जल्द से जल्द पास करवाया जा सके।

परवाणू टोल में लगा लंबा जाम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें