फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जट्टी माजरा में आग से मक्की के टांडे राख, दोमंजिला मकान बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
दमकल विभाग ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। लोदी पंचायत के जट्टी माजरा में मंगलवार देर रात आग लगने से किसान राधे शर्मा के पशुचारे के लिए रखे मक्की के टांडे (ठंठल) जलकर राख हो गए। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि साथ लगते दोमंजिला मकान को भी खतरा पैदा हो गया। हालांकि दमकल विभाग की टीम ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाकर मकान को सुरक्षित बचा लिया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग के लीडिंग फायरमैन रणबीर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने आग बुझाने के प्रयास शुरू किए लेकिन आग तेजी से फैल रही थी। पानी की कमी होने पर टीम ने साथ लगते किसान के ट्यूबवेल से पानी भरकर आग बुझाने का प्रयास जारी रखा। करीब दो घंटे तक चले अभियान के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायर ऑफिसर जयपाल सिंह ने बताया कि टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया और साथ लगते मकान को सुरक्षित बचा लिया। करीब 20 हजार रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें