उधार में पैसे न देने पर एक व्यक्ति ने शराब के ठेके में तोड़फोड़ कर सेल्समैन की पिटाई कर दी। सेल्समैन को चोटें आई हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बद्दी थाना के तहत शराब के ठेके पर तैनात एक सेल्समैन के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में सेल्समैन सर्वजीत सिंह पुत्र चांद सिंह हाल निवासी नैना अपार्टमेंट पी-1 ब्लॉक 25 बद्दी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। जानकारी के अनुसार शनिवार रात 10.40 बजे जुडीकलां से सोनू नाम के एक शख्स ने शराब ठेके पर पहुंचकर सेल्समैन सर्वजीत सिंह से पैसे उधार में मांगे। सेल्समैन ने पैसे देने से मना कर दिया। इस पर सोनू ने सेल्समैन की पिटाई कर दी। इस बीच शराब की कुछ बोतलें भी टूट गईं। एसपी बद्दी बशेर सिंह ने मामले की पुष्टि की है।