फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामशहर पुलिस ने शराब से भरा ट्रक पकड़ा, चालक फरार

Thu, 25 Feb 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामशहर (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन
रामशहर पुलिस ने नाके के दौरान अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा है। ट्रक चालक पुलिस को देखकर ट्रक को डोली गांव की ओर भगा ले गया। पुलिस ने पीछा किया तो ट्रक को खड़ा कर अंधेरे में भाग गया। ट्रक में अंग्रेजी शराब की 550 पेटियां थीं। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेने के बाद ट्रक को सीज कर दिया है। पकड़ी गई शराब एक लाख 30 हजार रुपये की आंकी गई है। थाना प्रभारी रणजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने रामशहर से पहले नालागढ़ रोड पर नाका लगा रखा था। बुधवार देर रात्रि करीब 11 बजे एचपी 24सी 2542 ट्रक आया। पुलिस ने रोकने की कोशिश की, लेकिन ट्रक चालक उसे भगाकर ले गया। पुलिस ने ट्रक का पीछा किया। ट्रक चालक उसे  डोली गांव में खड़ा करके भाग गया। पुलिस ने जब ट्रक की तलाशी ली तो उसमें 550 पेटियां अंग्रेजी शराब की बरामद हुई। पुलिस ने आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारियों से इसकी गिनती करवाई। एसपी बशेर सिंह ने बताया कि यह शराब सेल इन हिमाचल थी। ट्रक के केबिन से पहचान पत्र की छाया प्रति मिली है। जिससे यह ट्रक चालक बिलासपुर के रहने वाले प्यारा सिंह का है। पुलिस ने आबकारी एवं कराधान अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें